लातेहार। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, लातेहार द्वारा ओल्ड एज होम में बुजुर्गों का कुशल-क्षेम जाना गया. इस दौरान उन्हें बीच फल, साबुन, तेल, कंघी एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत के तत्वावधान में आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय लातेहार में निबंध प्रतियोगिता कराया गया. तियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आर पांडेय ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं. उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें वृद्धजनों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना रखनी चाहिए. उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें. कार्यक्रम में माय भारत के दिव्या कुमारी, रश्मि कुमारी एवं नीरज कुमार के अलावा कई लोग आदि मौजूद थे.