IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

थाना दिवस में एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

लातेहार। बुधवार को लातेहार सदर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना. प्राप्त मामलों के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कई मामलों का ऑन स्‍पॉट समस्‍याओं का निराकरण किया गया. थाना दिवस के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, वित्तीय लेनदेन, धोखाधड़ी एवं महिला अत्याचार से संबंधित मामले सामने आए. एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान पिछले तीन महीनों में जनता द्वारा दिए गए आवेदनों के संबंध में भी एसपी कार्यालय की ओर से आवेदकों को फोन कर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया ली गई. इससे मामलों के निष्पादन की स्थिति और पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों की संतुष्टि की जानकारी प्राप्त की गई. ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में प्रत्येक बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाता है. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता, सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान समेंत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!