IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

एसआईआर में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा महुआडांड़ का मुख्य बाजार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली विरोध रैली

महुआडांड़ (लातेहार) एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में गुरुवार को महुआडांड़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शास्त्री चौक के समीप उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने और कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रभारी इफ्तेखार अहमद, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभय मिंज तथा मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। रैली अंबेडकर चौक से शुरू होकर महुआडांड़ के मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए शास्त्री चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और केंद्र की चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। शास्त्री चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो’ सहित कई नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। रैली में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

 

एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को परेशान करना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं : निर्मला टोप्पो

कांग्रेस जिला महासचिव निर्मला टोप्पो ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो उसका सीधा असर आम मतदाताओं के अधिकारों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाता सूची से जुड़े मामलों में निष्पक्षता बरतना और प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर से संबंधित शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए और मतदाताओं की आशंकाओं को दूर किया जाए।

 

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : अजीत पाल कुजूर

कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक तथा संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी योग्य मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित होने की आशंका न रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। यदि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और आम जनता के बीच मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। मौके पर कांग्रेस प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती कांता एक्का,प्रखण्ड प्रमुख कंचन कुजूर, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, जिला सचिव कोमल किंडो, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, युवा कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष पप्पु ख़ान, सचिव सद्दाम खान, सद्दाम आलम उर्फ शेरु,राजेश ठाकुर, महुआडांड़ प्रखण्ड के सभी पंचायतों के पंचायत कमिटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फ्रिदा कुजूर व महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, आदिवासी जिला एवं प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रकोष्ठों सहित कई गणमान्य व्यक्ति,कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!