RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंडलातेहार

अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं : एसपी

छठ महापर्व और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई. इस दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने पर जोर दिया. बैठक में जिले में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं आगामी छठ महापर्व को देखते हुए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई. एसपी ने घाटों पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने, भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया. बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार राम, संदीप कुमार गुप्ता, उमेश सिंह और पूजा कुमारी के अलावा अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं विभिन्न पुलिस शाखाओं के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!