लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में अफीम, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की खेती व तस्करी करने वालों पर व्यापक पर रूप से कार्रवाई की जा रही है. इसकी रोकथाम के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एनडीपीए एक्ट में दर्ज मामलों के आरेापियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर जिले के चंदवा थाना कांड संख्या 47/26, बीएनएस की धारा-20(b)(ii)(c)/25/29 एनडीपीएस एक्ट के अप्राथमिक अभियुक्त सुमंत कुमार चंद्रवंशी (43) न्यू सिधौली डालमिया नगर, रोहतास(बिहार) एवं सावन कुमार (31) ग्राम न्यू सिधौली नारायण टोला, थाना डालमिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. बता दें कि पिछले 11 मार्च को सिकनी के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद पुलिस द्वारा की गई सघन तलाशी के क्रम में गाड़ी संख्या JH05AS- 5465 से 92 किलोग्राम गांजा (87 पैकेट) बरामद किया गया था. उक्त कांड में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे.