लातेहार
जिला परिषद अध्यक्ष ने सूर्यनारायण पूजा समिति की तैयारियों की सराहना की

लातेहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं पूर्व जिप सदस्य रामदेव सिंह ने चाणक्य नगरी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और घाट पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होने श्री सूर्यनारायण पूजा समिति की तैयारियों की सराहना की. कहा कि समिति छठ व्रतियों को बेहतर से बेहतर सुविधायें देने के लिए हर वर्ष तत्पर रहता है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा छठ व्रतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा और उसकी सराहना की. कहा कि सब कुछ व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. उन्होन कहा कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का महान पर्व है और इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके देखना हम सबों की जवाबदेही है. छठ घाट पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विपिन ठाकुर, समाजसेवी अशोक कुमार (बूट्टा), गौतम गुप्ता व छोटू कुमार कई सदस्य मौजूद थे.



