लातेहार जिले के महुआडांड़ बस स्टैंड परिसर में बने जिला परिषद का सुलभ शौचालय पिछले तीन माह से बंद है. इस कारण यात्रियों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है. खास कर महिला यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार पहले बस स्टैंड परिसर में बना शौचालय आम लोगों के लिए खुला रहता था, लेकिन पिछले तीन माह से शौचालय को बंद है. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Adverisement
स्थानीय निवासी लक्ष्मण जायसवाल, संजय तिग्गा प्रदीप कुमार,कैलाश जयसवाल ,संजू कुमार शेखर कुमार आदि ने बताया कि महुआडांड़ बस स्टैंड की नीलामी से सरकार को प्रतिवर्ष लाखों रुपए का राजस्व की आमदनी होती है. बावजूद इसके यहां सुविधा के नाम पर एक शौचालय भी उपलब्ध नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय नहीं रहने के कारण महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने इस पर संज्ञान लेते हुए बस स्टैंड के परिसर में बनाए गए शौचालय को आम लोगों के लिए खोलने की मांग की है.
Adverisement
पूछने पर शौचालय के केयरटेकर मजहर खान ने बताया कि 36 हजार राजस्व देकर वह शौचालय के देख रेख का टेंडर लिया था, लेकिन अब शौचालय की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है. शौचालय के कई पाइप फट गए हैं. इस कारण शौचालय का उपयोग करना संभव नहीं है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर शौचालय मरम्मती की मांग की गई है.