mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

12 वीं की छात्रा ने आत्‍महत्‍या की, किराये के मकान में रहती थी

लातेहार।  कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्‍महत्‍या कर ली. आत्‍महत्‍या के कारणो का पता नहीं चल पाया है. वह महुआडांड़ थाना क्षेत्र में चिरोपाट ग्राम की थी और महुआडांड के कार्मेल अस्‍पताल के पास एक किराये के मकान मे रह कर पढ़ाई करती थी. उसकी पहचान अनामिका नगेशिया पिता अर्जुन नगेशिया के रूप मे की गयी है. उसका का शव किराये के घर पर फंदे से झूलता मिला. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतारा और पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्‍पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने फंदे में लटका अनामिका का शव को देखा और इसकी सूचना महुआडांड थाना को दी. पुलिस ने इसकी जानकारी लड़की के घर-परिवार को दिया. लड़की के पिता अर्जुन नगेसिया ने बताया सभी परिवार चीरोपाठ में रहते है, बेटी महुआडांड़ में 12 वीं की पढ़ाई कर रही थी. हमेशा बेटी से फोन पर बात होती रहती थी. लेकिन कभी कोई परेशानी है या और कुछ बात को लेकर कुछ नही बताया. मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!