mahesh singh banner new nn
लातेहार

पुलिस ने फरार आरोपियो के घरों में इश्‍तेहार चिपकाया

लातेहार। पुलिस ने सोमवार को कई आरोपियों के घरों में न्‍यायालय के द्वारा निर्गत इश्‍तेहार चिपकाया है. जिले के बालुमाथ पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. बारियातू थाना कांड संख्‍या  70/24 में फरार चल रहे चार कुख्यात अपराध कर्मियों के घर पर इश्तेहार चिपका का न्‍यायालय के आदेश का तामिला किया गया है.  इन अपराधकर्मियों में गणेश गंझु, राहुल गंझु, परमेश्वर गंझु और प्रवीण राम शामिल हैं. k ayurweda.jpg nये सभी बारियातू थाना क्षेत्र के भगिया (बरवाटोला) गांव के निवासी हैं. बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बारियातू थाना कांड संख्या 70/24 धारा 126(1)115(1)109(1)324 (5)/324(6)/308(2)308(4) बीएनएस, 27 आर्म्स एक्ट,17 सीएलए एक्ट के आरोपियों के घरों में आमलोगों की मौजूदगी में न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार चस्पा किया गया. परिजनों से एक महीने के भीतर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की जब्‍ती की कार्रवाई की जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!