लातेहार। शौंंडिक- जायसवाल समाज द्वारा स्वर्गीय प्रह्लाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी. बुध बाजार स्थित शिव मंदिर के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रामनाथ गुप्ता, निर्मल शर्मा व नरेश प्रसाद ने की. सभा का संचालन महेंद्र प्रसाद साहू व रमेश प्रसाद ने किया.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर स्व लादू बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद स्व लादू बाबू व अहमदाबाद हवाई जहाज दुर्घटना में 278 लोगों की असमय मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया. मौके पर अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि लादू बाबू एक वह सामाजिक व्यक्ति थे. वे हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ रहते थे. निर्मल शर्मा ने कहा कि स्व लादू बाबू को आज चंदवा के सभी वर्गों में उनका नाम सर्वोपरि लिया जाता है. रवि कुमार डे व सत्येंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोग किसी के अच्छे कार्यों व कर्मों कारण ही उन्हें याद रखते हैं. धन्यवाद ज्ञापन में शौंडिक- जायसवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने किया. मौके पर योगेंद्र प्रसाद ,संजय प्रसाद , प्रदीप कुमार प्रसाद, सचिन प्रसाद, रामयुगेश्वर साहू, स्व लादू बाबु की धर्मपत्नी अनिता देवी, राजेश चंद्र पांडे, नरेंद्र अग्रवाल, अजय शर्मा, संतोष प्रसाद साहू, चंद्रदीप प्रसाद, रामकरण साहू, अजय प्रसाद, दिनेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, डॉ अनिल कुमार, सुबोध जयसवाल, हरिप्रसाद,सूर्य नारायण साहू, श्याम सुंदर साव, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार जायसवाल, दिलीप प्रसाद, सुबोध कुमार, प्रशांत कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, प्रमोद जायसवाल, शंभू प्रसाद, आमोद प्रसाद साहू,विनय कुमार,अरुण कुमार, मुरली प्रसाद, जमुना प्रसाद जायसवाल, परमानंद जायसवाल, सत्यवान कुमार, राजेश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, अजय कुमार, सुधीर प्रसाद, मोहनीश कुमार, संटू कुमार, शिवप्रसाद साव , संजय कुमार,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.