mahesh singh banner new nn
राज्‍य

चोरी करने घर में घुसा, लोगों के हत्थे चढ़ा

पुलिस को सौंपा

लातेहार : घटना शहर के धर्मपुर इलाके की है. यहां सोमवार की शाम मनीष प्रताप टोप्पो के घर में चोरी के इरादे से दो चोर घुसे. इस दौरान मुहल्ले वासियों ने एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया. हालांकि दूसरा चोर भागने में सफल रहा. लोगों ने उस चोर की जम कर पिटायी की और पुलिस के हवाले कर दिया. दरअसल मनीष प्रताप टोप्पो महुआडांड़ के रहने वाले हैं और लातेहार में नजारत में पदस्थापित हैं. उनके पिता का निधन हो गया है. वे अपने पूरे परिवार के साथ महुआडांड़ गये हैं. धरमपुर स्थित घर में ताला लगा था. हालांकि घर की देखभाल और रात में सोने की जिम्मेदारी उन्होंने अपने एक मित्र को दी थी. बता दें कि इन दिनों शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है.

Advertisement

Advertisement

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!