green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

लातेहार।  झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम कुमार चौरसिया ने गुरूवार को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र के कोल्ड चैन, भवन, लेबर रूम, ट्रॉमा सेंटर और स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होने सामुदायिक स्वास्थ्य में कार्यरत चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम और जीएनएम की जानकारी ली. उन्‍होने कार्य के दौरान बिना यूनिफार्म में रहने वाले एएनएम को फटकार लगायी. मौके पर पर उपस्थित लोगों ने श्री चौरसिया को यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यायामशाला में चलाया जा रहा है. पिछले लगभग 15 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया जा रहा था, लेकिन संवेदक कार्य अधूरा छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद दूसरी बार वर्ष 2022 में बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के परिसर में ही दो एकड़ जमीन पर 60 शैय्या वाले अस्‍पताल भवन के लिए सरकार ने छी करोड़ रुपए की लागत से टेंडर निकाला था. लेकिन टेंडर लेने वाला ठेकेदार 33 प्रतिशत लेश में लेने के कारण सिर्फ पीलर  खड़ा कर वह भी फरार हो गया है.

Advertisement

श्री चौरसिया ने बताया कि माननीय उच्‍च न्‍यायलय में इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था को लेकर याचिका याचिका दायर की गई है. माननीय उच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर व्यवस्था एवं रखरखाव की जांच की जा रही है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार, ओटी असिस्टेंट मो मजहर, लैब टेक्नीशियन मो आबिद, कंप्यूटर ऑपरेटर सबीना खातून, एमटीएस पंकज कुमार, समेत कई लोग मौजूद थे.

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!