लातेहार। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 74 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुई थी. इनमें 60 छात्राओं ने प्रथम स्थान और 13 छात्रायें द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि एक छात्रा ने तृतीय स्थान किया है. विद्यालय की 05 टॉपर छात्रायें:- 1. कहकंंशा परवीन 448अंक 89.60% 2. रजिया प्रवीण 425अंक 85.00% 3. शोभा कुमारी 425अंक 85.00% 4. पूजा कुमारी 423 अंक 84.60% 5. बाबली कुमारी 419 अंक 83.80%