l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
लातेहारलातेहार

महान चेरो शासक राजा मेदिनीराय की प्रतिमा का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया पुन: अनावरण किया

लातेहार। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बेतला नेशनल पार्क के मुख्य मार्ग स्थित कुटमू चौक पर महान चेरो शासक राजा मेदिनीराय की प्रतिमा का पुनः अनावरण एवं लोकार्पण किया गया.   मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण कर इसे आम जनता को समर्पित किया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. इससे पहले विधायक का स्‍थानीय लोगों ने भव्‍य स्‍वागत किया. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने राजा मेदिनीराय के गौरवशाली शासनकाल, वीरता, पराक्रम और ऐतिहासिक योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि राजा मेदिनीराय केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि पलामू प्रमंडल की आन-बान और शान के प्रतीक हैं.  उनका अदम्य साहस, वीरता और ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी. विधायक ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस जैसे गौरवपूर्ण अवसर पर राजा मेदिनीराय की प्रतिमा का पुनः अनावरण करना हमारे गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण कदम है.  कुटमू चौक बेतला नेशनल पार्क का प्रमुख प्रवेश द्वार है. ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित यह प्रतिमा न केवल स्थानीय लोगों की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगी. प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित लोगों ने ‘राजा मेदिनीराय अमर रहें’ के गगनभेदी नारे लगाए. बता दें कि पिछले महीने असमाजिक तत्‍वों ने राजा मेदिनीराय की प्रतिमा को क्षति पहुंचायी थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!