l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
लातेहारलातेहार

छठ व्रतियों की सेवा में जुटा मारवाड़ी युवा मंच, 20 वर्षों से निभा रहा है सेवा की परंपरा

लातेहार। मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार शाखा द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ व्रतियों की सेवा के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंच द्वारा विगत 20 वर्षों से निरंतर इस सेवा परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। मंच के सचिव रितेश महलका ने बताया कि इस अवसर पर छठ व्रतियों को पूजा में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के फल एवं आवश्यक पूजन सामग्रियों से युक्त थैले उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने एवं पूजन कार्य के लिए दूध का भी वितरण किया जाएगा, ताकि व्रतियों को पर्व के दौरान आवश्यक सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की तैयारियाँ कार्यक्रम संयोजक  ओम अग्रवाल एवं  आशीष भूत की देखरेख में की जा रही हैं। उनके मार्गदर्शन में मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य फल, पूजन सामग्री, थैलों की व्यवस्था एवं दूध वितरण सहित अन्य तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। श्री महालका ने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा की यह 20 वर्षों पुरानी परंपरा मंच की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना का प्रतीक है। मंच का सदैव प्रयास रहा है कि आस्था के इस महापर्व पर व्रतियों को यथासंभव सहयोग एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए नगरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!