l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडमहुआडांड़

बिरसा जयंती पर महुआडांड़ में अधिकारियों और जवानों ने लगाई दौड़, छठ घाट की हुई व्यापक सफाई

बिरसा चौक पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ रन फॉर स्वच्छता कार्यक्रम, रामपुर में जेसीबी से हटाया गया कचरा, छठ नदी घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

महुआडांड़ (लातेहार)। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को महुआडांड़ में प्रशासन की ओर से रन फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस जवानों, प्रखंड एवं अनुमंडल कर्मियों, आईआरबी के जवानों तथा ग्रामीणों ने दौड़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. साथ ही आगामी छठ पूजा को देखते हुए छठ नदी घाट पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया. कार्यक्रम को लेकर सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी, बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी अमित कुमार रवि, प्रधान लिपिक विपिन किशोर, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिग्गा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुष्प देव एक्का, एसआई इंद्रदेव रजवार, बंधन तिर्की, रवि आनंद, एएसआई शमशेर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बिरसा चौक पर साफ-सफाई की तथा चौक की विशेष साज-सज्जा की. इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों, पुलिस जवानों एवं ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.  इसके बाद रन फॉर स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई. दौड़ के दौरान ग्राम रामपुर में सड़क किनारे जमा कचरे को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटवाया गया.  इसके बाद सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं पुलिस जवान  छठ नदी घाट पहुंचे, जहां छठ पूजा को लेकर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया.  इस अवसर पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, संदीप कुमार गुप्ता,रूपम राकेश बड़ा,राजू कुमार, राहुल कुमार, समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं नदी-घाटों को साफ रखने का संदेश दिया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!