l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडलातेहार

सूर्य मंदिर निर्माण के लिए सार्वजनिक फल वितरण समिति ने दी 10,001 रुपये की सहयोग राशि

लातेहार। शहर के बाइपास चौक स्थित सार्वजनिक फल वितरण समिति की ओर से औरंगा नदी के किनारे श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा निर्माणाधीन भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग के लिए 10,001 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई. समिति के सदस्यों ने इस पहल को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया. इस अवसर पर सार्वजनिक फल वितरण समिति के संरक्षक आशीष टैगोर, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष राजमोहन गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष संजय दास और सुनील कुमार ने औरंगा नदी छठ घाट में यह सहयोग राशि प्रदान किया. समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद सिंह ने श्री सूर्यनारायण पूजा समिति की रसीद प्रदान की. फल वितरण समिति के पदाधिकारियों को सहयोग राशि सौंपते हुए मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के संरक्षक शशि भूषण पांडेय और कृष्ण प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे. उन्होंने फल वितरण समिति को इस पुनीत कार्य के लिए आभार प्रकट किया.बता दें कि इससे पहले भी फल वितरण समिति के द्वारा 11 हजार की राशि मंदिर निर्माण के लिए प्रदान की जा चुकी है।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!