लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के खुरा पंचायत के चमरडीहा गांव में मेन रोड से पुलिया तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने किया. पूजा-अर्चना के बाद शुरू किए इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी है. जिप सदस्य ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को बनाए रखने की बात कही. मौके पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.