file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

अभाविप ने राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर निकाली शोभा यात्रा

लातेहार। राष्‍ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( अभाविप) लातेहार के शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी और छात्र सभा का आयोजन किया गया. शोभा यात्रा शहर के बाजारटांड़ से शुरू हुई और मुख्‍य पथ होते हुए जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम पहुंची. यहां  छात्र सभा का आयोजन किया गया.

Advertisement

बतौर मुख्‍य मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी दुलारी चौड़े ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह आयोजन सराहनीय है. जब भी छात्रों के हितों की बात होती है तो अभाविप उनके साथ होता है. उन्‍होने कहा कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्‍पर है.  उन्‍होने युवाओं से नशा से दूर रहने की अपील की. कहा कि आज मोबाइल का नशा भी सिर चढ़ कर बोल रहा है. इससे न सिर्फ आपका बहुमूल्‍य समय गुजर रहा है वरन मानसिक तनाव के भी शिकार हो रहे हैं.

Advertisement

Rpd
Rpd

आगे कहा कि स्‍वामी विवेकानंद की जयंती हो हम राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं. स्‍वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं. उन्‍होने अपने ओजपूर्ण संदेशों से पूरी दुनिया के युवाओं को उर्जा दी है. मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव, प्रदेश कार्यकरणी नागमणि यादव, नगर मंत्री मुकेश यादव, कमलेश उरांव समेंत अभाविप के कई सदस्‍य मौजूद थे.

Advertisement

इससे पहले शोभा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वामी जी का क्या संदेश सबसे सुंदर भारत देश, कश्मीर हो या गुवाहाटी अपना देश अपना माटी, खून भी देंगे जान भी देंगे देश का माटी कभी नहीं देंगे आदि के नारे लगाये गये. शोभायात्रा में अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास लातेहार एवं अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास लातेहार समेंत कई शैक्षणिक संस्‍थानों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!