lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

लातेहार।  विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर ‘शनिवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर सदर अस्‍पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली शहर के मेन रोड होते हुए थाना चौक तक पहुंची. मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया रोकथाम के प्रति शपथ दिलाई गई. इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी कर्मियों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए इस वर्ष की थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा पर विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने मलेरिया से बचाव के उपायों जैसे साफ-सफाई, जल जमाव रोकने और मच्छरों से बचाव के प्रति सजग रहने की अपील की. कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला वीबीडी सलाहकार, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान भारत, जिला कुष्ठ सलाहकार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

मलेरिया के उन्‍मूलन के लिए सामुहिक प्रयास आवश्‍यक: उपायुक्‍त 

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी है. जागरूकता, समय पर जांच और उपचार से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. उन्‍होने मलेरिया नियंत्रण के लिए सभी उपयों को अपनाने की अपील लोगों से की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!