RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

स्‍व रमेश पाठक की पुण्‍यतिथि पर रक्‍तदान शिविर कल

लातेहार। 14 अप्रैल को शहर के ब्‍लड बैंक मे रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर वोलेंटियर ब्‍लड डोनर एसोसिएशन सचिव विकासकांत पाठक के पिता स्‍व रमेश पाठक की पुण्‍यतिथि पर आयोजित किया जायेगा.  एसोसिएशन के कार्यकारी अध्‍यक्ष अनुरोध कुमार बाग ने इस शिविर को सफल बनाने की अपील नगर वासी एवं रक्‍तदान करने वाली संस्‍थाओं से की है. उन्‍होने कहा क‍ि किसी भी अवसर पर रक्‍तदान करना या रक्‍तदान शिविर का आयोजन करना एक स्‍वस्‍थ्‍य परंपरा व नेक कार्य है.

विज्ञापन

सचिव विकासकांत पाठक ने बताया कि सुरक्षित व सुलभ रक्‍त की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने एवं स्‍वैच्छिक रक्‍तदान को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा स्‍वेच्छिक रक्‍तदाताओं के लिए फिर से डोनर कार्ड की व्‍यवस्‍था की गयी है.

विज्ञापन

इस कार्ड की अवधि छह माह की होगी. इन छह माह में कार्डधारी डोनर अंदर बिना किसी रिसप्‍लेसमेंट के एक यूनिट रक्‍त प्राप्‍त कर सकते हैं. श्री पाठक ने 14 अप्रैल को रक्‍तदान के लिए आने वाले लोगो से एक पहचान पत्र और एक फोटो लाने की अपील की, ताकि उन्‍हें हाथों हाथ डोनर कार्ड दिया जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!