WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

ब्रह्मकुमारीज ने दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्‍यतिथि मनायी, रक्‍तदान शिविर का भी आयोजन

Advertisement

लातेहार। शहर के बाइपास रोड के सोन भवन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यजयंती विश्‍व बंधुत्‍व दिवस के रूप में मनाई गई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी मौजूद थे. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद दादी प्रकाशमणि को पुष्प अर्पित किए कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी गयी.

Advertisement

शाखा की संचालिका बीके अमृता ने अतिथियों का स्वागत पुष्प और तिलक लगाकर किया. उन्‍होने दादी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर संबोधित करते हुए बीडीओ श्री तिवारी ने कहा क‍ि प्रजापिता ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय के द्वारा समाज में सकारात्‍मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है, यह काफी सराहनीय है. उन्‍होने कहा कि आज के इस भौतिक युग में अध्‍यात्‍म व भक्ति ही लोगों को सही राह दिखा सकती है.

Advertisement

पेयजल और स्वच्छता विभाग के प्रशांत कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन बहुत ही मुश्किल से मिलता है. इसे हमेशा सदकर्म में लगाना चाहिए. उन्‍होने कहा क‍ि समाज में कहीं कोई वैमन्‍स्‍य नहीं हो, यह प्रयास हम सबों का होना चाहिए. मौके पर बीके नवीन, विनोद, मुरली, आशीष, बनारसी, अरुण के अलावा कई बीके भाई व बहनों ने भाग लिया. दादी प्रकाशमणि की पुण्‍यतिथि के पर अवसर पर ब्‍लड बैंक, लातेहार में शाखा के द्वारा रक्‍तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. समाचार लिखे जाने तक 21 लोगों ने रक्‍तदान किया था.

लातेहार। शहर के पंपू कल (गिजनियाटांड़) स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में भी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यजयंती को विश्‍व बंधुत्‍व दिवस के रूप में मनाई गई. शाखा की संचालिका बीके अमरमणी व अन्‍य लोगों ने दादी प्रकाशमणि के चित्र पर माल्‍यापर्ण व पुष्‍पांजलि की. बीके अमरमणी ने दादी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर बीके अनिता, रामशिला, रंजु, प्रिती, चंद्रेश, कविता, बसंती, राजेंद्र, बैजनाथ, नारायण, अजय, कृष्‍णा, योगेंद्र, निरजंंन व बीके शिव आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!