लातेहार। 14 अप्रैल को शहर के कीनामाड़ में अवस्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने डा भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनायी. इस मौके पर बसपाईयों ने पार्क में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. विज्ञापन
अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बसपा जोनल प्रभारी अजय भारती, विशिष्ट अतिथि जुगल किशोर राम और जिला प्रभारी मुंगेश्वर राम मौजूद थे. मौके पर अजय भारती ने कहा कि अंबेडकर जी की सोंच थी कि आपका दुख का निवारण शिक्षित होने पर ही हो सकता है. समाज शिक्षित होगा तो शोषण मुक्त होगा.
विज्ञापन
जुगल किशोर राम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना के लिए संविधान का निर्माण किया. सबों को एक समान अधिकार व हक दिये. उन्होने हर किसी को अभिव्यिक्ति का अधिकार दिया. जिला प्रभारी मुनेश्वर राम ने कहा कि बसपा पार्टी सदैव दबे कुचले और नीचे तबके तक के लोगों की आवाज बनी है. मौके पर बसपा के द्वारा बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण किया गया.