राज्य
भाजपा ने मनाया संगठन महापर्व, चलाया सदस्यता अभियान
चंदवा (लातेहार)। चंदवा भाजपा मंडल के द्वारा संगठन पर्व मनाया गया और सदस्यता अभियान चलाया गया. मंंडल अध्यक्ष अमीत कुमार व जिला उपाध्यक्ष सह चंदवा मंडल सदस्ता प्रभारी ब्रजमोहन मोहन राम की मौजूदगी में सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.
Advertisement
मंडल अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्य कैसे बनना है, इसकी जानकारी दी. कहा कि अपने मोबाइल से इस 8800002024 नंबर पर मिस कॉल करना है. आगे कहा कि चुनाव में लातेहार विधानसभा चुनाव हमलोग आप सभी के अथक प्रयास से जीते हैं. झारखंंड मे भले ही भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन देश 22 राज्य मे भाजपा की सरकार है. केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी का सरकार है सांसद, विधायक हमलोग के साथ हैं. विकास कार्य कही नहीं रूकेगा.
Advertisement
जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन राम ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है. आप सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर भाजपा का सदस्य बने और बनाएं और आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम होंगे. प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन राम ने संगठनात्मक बातों को विस्तार से जानकारी दी. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दीपक निषाद के द्वारा किया गया.
Advertisement
