Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सरस्वती विद्या मंदिर में ‘एक्वा वीक’ का आनंद ले रहे हैं बच्चे

लातेहार | सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में छात्र और छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से आयोजित ‘एक्वा वीक’ का आयोजन पिछले 24 अप्रैल से किया जा रहा है. इस विशेष आयोजन के तहत बुधवार को विद्यालय के ‘प्रभात ए’ एवं ‘प्रभात बी’ खंड के भैया-बहनों ने तरणताल (स्विमिंग पूल) में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया. आज के सत्र में नन्हे विद्यार्थियों ने वॉटर स्लाइडर के माध्यम से जलक्रीड़ा का भरपूर लुत्फ उठाया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने न केवल पानी के खेलों में हिस्सा लिया, बल्कि खेल-खेल में विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को भी समझा. आचार्यों के मार्गदर्शन में बच्चों ने पानी में ‘तैरने और डूबने’ वाली वस्तुओं के बीच अंतर करना सीखा और प्रयोगात्मक रूप से उनकी पहचान की. बच्चों को पानी से प्राप्त होने वाली खाद्य वस्तुओं और जल के महत्व के बारे में भी रोचक जानकारी दी गई. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस ‘एक्वा वीक’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर से पानी का डर समाप्त करना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है. तरणताल में सुरक्षित वातावरण के बीच बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरे परिसर को ऊर्जा से भर दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी के अलावा संबंधित विभागों के आचार्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!