लातेहार। 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस एवं 15 से 29 नवंबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत, लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा शहर के सामुदायिक शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों व यूरिनल की विशेष सघन सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान आधुनिक सुलभ सुविधा केंद्र, तपाखास, लातेहार सहित अन्य शौचालय परिसरों में शौचालय सीटों, यूरिनल, दिव्यांग शौचालय, फर्श, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों की गहराई से साफ-सफाई व स्वच्छता सुनिश्चित की गई. अभियान के दौरान नगर पंचायत लातेहार के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक पिंटू कुमार एवं फील्ड सुपरवाइजर रंधीर कपूर आदि उपस्थित रहे. उन्होंने स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को नियमित साफ-सफाई व रखरखाव बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नगर पंचायत प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का नियमित उपयोग करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें.