lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

पेसा अधिनियम को ले कर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की

लातेहार। सदर प्रखंड के परसही पंचायत में विभिन्न ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली से संबंधित कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ग्राम प्रधानों के साथ नियमावली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. इस दौरान उन्होंने आगामी दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के प्रस्तावित झारखंड आगमन की जानकारी साझा की.  ग्राम प्रधानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा उनके अधिकारों, समस्याओं और मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष संतनु मिश्रा, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, चतरा जिला प्रभारी केदार पासवान, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष व चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव गोप सहित अन्य कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!