WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सीएम उत्‍कृष्‍ट विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्‍न

लातेहार। जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय (एसओइ), लातेहार प्रबंधन समिति की एक बैठक अध्‍यक्ष आशीष टैगोर की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. संचालन सचिव सह प्राचार्य तृप्ति भारती ने किया.  बैठक में विद्यालय के विकास की रूपरेखा तय करने एवं समस्‍याओं का निराकरण करने पर विचार विमर्श किया गया.

Advertisement

प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में खड़े यूकेलिप्टस की पेड़ों की कटाई की नितांत आवश्‍यकता बतायी. उन्‍होने बताया कि अगर इन पेड़ों को काट दिया जाये तो विद्यालय का परिसर बड़ा हो जायेगा. उन्‍होने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के समय कई पेड़ काटा गया था. लेकिन उसका उठाव नहीं हो पाया था. पिछले साल पेड़ों में आग भी लग गयी थी और इससे परिसर व भवन को काफी नुकसान हुआ था.

Advertisement

बैठक में पेड़ों की कटाई के लिए अंचलाधिकारी व वन प्रमंडल पदाधिकारी से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. प्राचार्य ने बताया क‍ि विद्यालय में पीने की पानी की बहुत परेशानी है. उन्‍होने विद्यालय के एक बोरिंग में आरओ युक्‍त शीतल जल प्‍याउ की आवश्‍यकता बतायी. उन्‍होने बताया कि इससे पहले सांसद व विधायक के अलावा अन्‍य संबंधित कार्यालयों में पत्राचार किया जा चुका है. इसके लिए एक बार फिर से स्‍मार पत्र देने का निर्णय लिया गया.

Advertisement

प्राचार्य ने बताया कि सीबीएसी नोर्मस के अनुसार किसी भी कक्षा में छात्रों की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति आवश्‍यक है. ऐसा नहीं होने पर उन्‍हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जायेगा. उन्‍होने अभिभावकों से नियमित अपने बच्‍चों को विद्यालय भेजने की अपील की. उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने विद्यालय में शिक्षकों एवं तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की कमी पर समिति का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया.

Advertisement

जबकि विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्‍ता ने सीबीएसई के द्वारा परीक्षा में किये गये बदलाव की जानकारी दी. बैठक में  एसएमसी की उपाध्‍यक्ष दिप्‍ती कुमारी, सदस्‍य शांति तेलरा, मनीष कुमार, राजीव रंजन कुमार, बिरसी देवी व मुन्‍नी देवी आदि मौजूद थेे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!