lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

निर्धारित लक्ष्‍यों को हर हाल में पूरा करें: डीडीसी

लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानक को लेकर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि नीति आयोग के तहत् किए जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है. इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है. बैठक में जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन,  कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिदुवार समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने प्रथम एएनसी चेकअप शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया.  गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया.उप विकास आयुक्त ने पोषण ट्रैकर ऐप में कुपोषण बच्चों का सही से डाटा एंट्री करने, कुपोषण को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला योजना पदाधिकारी , समीर कुल्‍लू, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्‍चल आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!