Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

लौह पुरूष सरदार वल्‍लभभाई पटेल का जीवन प्रेरणा स्‍त्रोत: तिवारी

लातेहार। 31 अक्‍टूबर को शहर के बानपुर स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनायी. मौके पर महाविद्यालय के राष्‍ट्रीय सेवा योजना के कार्यालय में लौह पुरूष सरदार पटेल की तस्वीर पर दीप प्रज्‍जवलित कर पुष्प अर्पित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. पीके तिवारी ने कहा कि भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के बल पर देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया. उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा. उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. वर्तमान समय में देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में अन्‍य वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.  इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया. मौके पर व्‍याख्‍याता रविंद्र कुमार, एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, बीएन महतो व एनएसएस के कई स्‍वयंसेवक मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!