लातेहार
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
एक हजार लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अंचलाधिकारी को सौंपा


ज्ञापन सौंपने वालों में एकल अभियान के रमेश प्रसाद गुप्ता, संजय तिवारी, गया प्रसाद गुप्ता, मनमोहन राम आदि का नाम शामिल है. ज्ञापन में गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने और पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. इसके अलावा गोबर और गोमूत्र को लेकर वृहद अनुसंधान कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने, गोबर गोमूत्र से जुड़े प्रसंस्करण यूनिट को बढ़ावा देने,रासायनिक कृषि को नियंत्रित कर गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने और सरकारी नियंत्रण में चल रहे हैं
मंदिरों में भोग, आरती, पूजा प्रसाद में देसी गौ माता का दूध, दही एवं घी का उपयोग करने की मांग ज्ञापन में की गई है. ज्ञापन में सभी राज्यों में निराश्रित गोवंश हेतु संचालित गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराने, चारा की उचित व्यवस्था कराने और चारा की कीमत तय करने समेत कई मांग की गई है. 