file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

उपायुक्त ने बारियातू प्रखंड का किया दौरा, विकास योजनाओं का जाना हाल

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को बारियातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं व अन्‍य विकास कार्यों का जायजा लिया. उपायुक्त सबसे पहले बारियातू प्रखंड कार्यालय पहुंचे. यहां सखी मंडल के दीदीयों के द्वारा मांदर की थाप पर पारंपरिक रूप से स्‍वागत किया गया.

Advertisement

इसके बाद उपायुक्त ने कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. यहां उन्‍हें प्रशिक्षार्थियों के द्वारा मोटे आनाज से बनाये गये बिस्कुट और केक को परोसा गया. उपायुक्त सहित अन्‍य सभी अधिकारियों ने इसका स्वाद चखा और इसकी प्रशंसा की. इसके बाद झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे. उपायुक्त ने छात्राओं से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. छात्राओं ने हिंदी, संस्कृत शिक्षक व रहने के लिए हॉस्टल की मांग किया. उपायुक्त ने गर्मी के छुट्टी के बाद हर सुविधा उपलब्ध कराने की अश्वासन दिया.

Advertisement

फुलसू पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र हिसरी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बालूभांग पंचायत के नवनिर्मित आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भी उपायुक्त के द्वारा किया गया. पंचायत सचिवालय परिसर पहुंच कर पंचायत वासियों की समस्‍याओं से  रुबरु हुए . इस दौरान ग्रामवासियों ने उपायुक्त को विभिन्न मांगों को लेकर एक आवेदन सौंपा. उपायुक्त ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांगों से सरकार को अवगत कराया जाएगा.

Advertisement

मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई, उप विकास आयुक्‍त सुरजीत सिंह,  सिविल सर्जन डा अवधेश सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि  लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक  गौतम साहू व कार्यपालक अभियंता दीपक महतो समेंत जिला व प्रखंड स्‍तरीय कई अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!