RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

बाइक और ऑटो में सीधी टक्‍कर, चार घायल, एक गंभीर

बरवाडीह- मेदिनीनगर मुख्य पथ की घटना

बरवाडीह । थाना क्षेत्र के बरवाडीह- मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित कुल्‍ही नाला शिव मंदिर के पास एक टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्‍क्‍र में टेंपो चालक व मोटरसाइकिल चालक समेत समेत  अरविंद सिंह (27), देवलाल सिंह (18),  मनदीप सिंह (22), रमेश सिंह व विनोद सिंह (35)  (उसरी पांकी) घायल हो गए. इनमें अरविंद सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे रेफर कर दिया गया है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह लाया गया. डॉक्टर अनुपमा एक्का, ड्रेसर राजेश चंद्र (बबलू), एएनएम आरती रजनी सुरीन, माधुरी कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा उपचार किया जा रहा है. सड़क दुर्घटना की खबर सुन कांग्रेस नेता विजय बहादुर सिंह, अंचल निरीक्षक सुरेश राम अस्पताल पहुचें और अपनी देखरेख मे प्राथमिक उपचार कराया. कुछ लोगो ने बताया की टेंपो डालटनगंज से बरवाडीह की ओर आ रही थी और बाइक सवार बरवाडीह डालटनगंज की और जा रहा था. घटना के बाद बरवाडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!