dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

डीवीसी के तुबेद कोल माइन ने चलाया स्‍वच्‍छता अभियान

लातेहार। दामोदर घाटी निगम, तुबेद कोयला खान, लातेहार के कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया. यह पखवाड़ा आगामी 30 मई तक चलेगा. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एंव परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर, उपमहाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार एंव श्री मिथिलेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) अभिजीत गरई, प्रबंधक (खनन) प्रतीक लामा, प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी एंव अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे. सभी के द्वारा स्वच्छ भारत एवं अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली गई.  इसके बाद कार्यालय से जुबली चौक लातेहार तक साफ-सफाई का अभियान चलाया गया जिसमें सड़क किनारे जमा पोलिथीन, प्लास्टिक बोतल एंव कचरा हटाया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एंव परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर द्वारा स्वच्छता पर जोर देते हुए सभी से हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता हेतु श्रमदान करने का आह्वान किया गया.

उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत अपने घरों से करना चाहिए एंव इसमें किसी प्रकार की झिझक हमें नहीं करनी चाहिए. उप महाप्रबंधक (खनन)  मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि स्वच्छता हमारे संस्कार में बसा है तथा हमें अपनी अगली पीढ़ी को स्वच्छता का महत्व समझाना चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button