लातेहार। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा दिये गये निर्देश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल व पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) प्रदीप कुमार और प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल के द्वारा सोमवार को लातेहार थाना के सर्किट हाउस, लातेहार के पास दुपहिया व तीन पहिया वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले कुल 48 वाहनों का ई-चालान काटा गया और कुल 50,500 रूपये राजस्व की वसूली की गयी. इस दौरान डीटीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. उन्होने नाबालिगो से वाहन नहीं चलाने देने की अपील अभिभावकों से की. वाहन चालकों से उन्होने वाहनों के सभी कागजात दुरूस्त रखने की भी बात कही.