green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

अफीम तस्‍करी के चार फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बालूमाथ (लातेहार)।  पुलिस ने  अवैध अफीम व अन्‍य मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. बारियातु पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. बारियातु थाना कांड संख्या 20/2025 में दर्ज मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्त रूपलाल यादव, पिता स्व. सोहर यादव, निवासी बान्दु थाना लावालौंग, जिला चतरा, राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहु, पिता कुल्लु साव उर्फ कुलेश्वर साहु, निवासी बान्दु थाना लावालौंग, जिला चतरा तथा शंकर तुरी, पिता लालदेव तुरी, निवासी लेबराही जावाबार थाना बारियातु जिला लातेहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उक्त मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(B), 22(B) एवं 29 के तहत दर्ज है. इसके अलावा अवैध अफीम पोस्ता की खेती से जुड़े मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बारियातु थाना कांड संख्या-77/24 के प्राथमिकी अभियुक्त फुलेश्वर गंझु उर्फ फुलदेव गंझु, पिता गंदौरी गंझु, निवासी लेबराही जावाबार थाना बारियातु जिला लातेहार को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(C), 17(C), 18(B) एवं 25 के तहत मामला दर्ज है.पुलिस के अनुसार इन अभियुक्तों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गई. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तारी अभियान में बारियातु थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. छापेमारी दल मे बारियातु थाना प्रभारी रंजन पासवान,अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटू पांडा शामिल रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!