latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधमनिका

दो दुकानों में चोरी करने वाले चार आरोपी धराये, तीन निकले नाबालिग

लातेहार। मनिका प्रखंड मुख्‍यालय के कन्‍हाई साव व लखन साव के दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. इनमें तीन नाबालिग हैं. पुलिस ने इन नाबालिगों का विधि सम्मत निरुद्ध किया है. जबकि एक बालिग मनजीत पासवान (19) को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पिछले 29 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने कन्‍हाई साव व लखन साव के दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी कर ली थी.   30 मार्च को कन्‍हाई साव व लखन साव ने मनिका थाना में इसकी शिकायत की थी.  उन्‍होने बताया कि  उनके दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने कुल एक लाख 20 हजार रूपये की चोरी कर ली गयी है. इस संंबंध में मनिका थाना में कांड संख्‍या  30/26 दिनांक 30.03.26 बीएनएस की धारा-305/ 331 (4)  दर्ज की गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने मनजीत पासवान (19)  को गिरफ्तार किया. उसके तीन नाबालिगों को भी विधि सम्मत निरुद्ध किया गया. इनके पास से दुकान में चोरी किये गए समान व रूपये भी बरामद किये गये हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button