momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पप्‍पू लोहरा के अंतिम संस्‍कार में उमड़ी लोगों की भीड़

आशीष टैगोर। लातेहार

जेजेएमपी सुप्रीमो पप्‍पू लोहरा का अंतिम संस्‍कार रविवार को कोने ग्राम के पहाड़ी नदी के किनारे किया गया. उसके अंतिम संस्‍कार में कोने समेंत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. उसके पुत्र ने मुखाग्नि दी. बता दें कि शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्‍पू लोहरा व उसका सब कमाडंर प्रभात गंझू मारा गया था. उसका शव शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे सदर अस्‍पताल लाया गया था. शाम में शवों का पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया था. रविवार की सुबह पप्‍पू लोहरा का अंतिम संस्‍कार के उसके पैतृक गांव में किया गया. पप्‍पू लोहरा पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका था. जेजेएमपी व उसके दस्‍ते के साथ पुलिस की कई बार मुठभेड़ हुई, लेकिन हर बार वह चकमा दे कर भागने में सफल होता था.

शहीद राजेश कुमार सिंह

28.09. 2021 में लातेहार के नावाडीह जंगल में पुलिस की जेजेएमपी के पप्‍पू लोहरा के दस्‍ते के साथ मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के एजी-35 के उप समादेष्‍टा राजेश कुमार सिंह शहीद हो गये थे. हालांकि उस मुठभेड़ में एक उग्रवादी विनोद भुईयां उर्फ कुंदन जी (बालजोरी, लेस्‍लीगंज) मारा गया था. पुलिस उसी समय से पप्‍पू लोहरा के खिलाफ अभियान तेेज कर दिया था.

लेकिन इस बार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली सटिक सूचना के बाद  चलाये गये आपरेशन में पप्‍पू लोहरा अपने एक साथी के साथ पुलिस की गोली से ढेर हो गया. पप्‍पू लोहरा लातेहार,लोहरदगा व पलामू जिले के लिए आतंक का एक पर्याय था. क्षेत्र के कारोबारी, संवेदक व अन्‍य रसूकदार लोगों में उसके नाम का काफी दशहत था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!