बालूमाथ (लातेहार)। मुरपा मोड़ कार्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष बबलू गुप्ता की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की. बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बालूमाथ, बरियातू और हेरहंज में प्रतिदिन हाईवा वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. लोगों को असुरक्षित माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है, जो चिंताजनक है. प्रखंड अध्यक्ष बबलू गुप्ता ने उपायुक्त से मांग की कि बालूमाथ क्षेत्र में कम से कम 8 घंटे तक नो-एंट्री लागू की जाए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित हो और आम लोगों की जान बचाई जा सके. बैठक में रवि रजक, मनोज यादव, निजामुद्दीन कुरैशी, राजेंद्र चावला, अर्जुन साहू, कृष्णा साहू, तुलसीराम, राजेश साहू, महेंद्र गुप्ता, अमर गंझू, निशांत, मोहम्मद जहूर, ज्ञानी पांडे, सुधा कुमारी, मुन्नी देवी, महेश्वर साहू, राजेश रजक, संजय यादव, आनंद सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.