WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

इंद्रनाथ प्रसाद ने बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी दी

Advertisement

लातेहार। भारतीय स्‍टेट बैंक, महुआडांड़ के शाखा प्रबंधक मिन्‍सेलास लकड़ा ने महुआडांड़ कें इद्रनाथ प्रसाद के सीएसपी का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होने केंद्र में आयोजित सेच्‍यूरेशन शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को कई जानकारी दी. सीएसपी संचालक इंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के दस वर्ष पूरे हो गये हैं.

Advertisement

ऐसे में वैसे बचत खातों को एक्टिव किया गया जो किसी कारण से बंद हो गये थे या फिर चालू नहीं थे. ऐसे खाते भी सामने आये जिनका केवाईसी नहीं हो पाया था. उनका रिवेरीफिकेशन किया गया. उन्‍होने शिविर में बताया कि भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं समर्थित तीन सामाजिक सुरक्षा योजनायें जैस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गयी.

Advertisement

बैंक के शाखा प्रबंधक मिन्‍सेलास लकड़ा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों का बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ देने के लिए संकल्पित है. उन्‍होने बताया कि शिविर में नये खाते भी खोले गये. पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि डोर टू डोर संपर्क कर खाते खोले जा रहे हैं और बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!