लातेहार। लातेहार नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो की वार्ड पार्षद पद प्रत्याशी कंचन कुमारी ने क्षेत्र में लोगों का व्यापक समर्थन मिलने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता का अपार स्नेह मिल रहा है और उनकी जीत पक्की है. उन्होंने अपने वार्ड के जुबली चौक, बानपुर मोहल्ला, बाजारटांड़ और चेकनाका, में घर-घर जाकर आम जनता से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक तीन बल्ला छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें कर्मठ और योग्य प्रत्याशी बताते हुए भरोसा जताया. क्षेत्रवासियों का कहना है कि कंचन कुमारी हमेशा सुख-दुख में साथ खड़ी रही है और वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. लोगों ने कहा कि क्षेत्र की बेटी होने के नाते वह क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति जानती है और समाधान के लिए तत्पर रहेगी.