Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नेतरहाट

ट्रेन से गिर कर लातेहार के मजदूर की मौत

Advertisement

लातेहार। ट्रेन से गिर कर एक लातेहार जिले के एक मजदूर की मौत हो गयी है. उसकी पहचान जिले के महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के नेतरहाट थाना क्षेत्र के गढ़बुढ़नी ग्राम निवासी स्‍व थंबु नगेशिया क 32 वर्षीय पुत्र सोमरा नगेशिया ( 32) के रूप मे की गयी है.

Advertisement

जैसा कि बताया जाता है कि सोमरा नगेसिया अपने दो  दोस्तों के साथ कमाने के लिए केरल जा रहा था. तेलंगाना रेलवे स्टेशन में वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया था और वहां से अकेले ट्रेन से सफर कर रहा था. इसी क्रम में आन्ध्र प्रदेश के नीलुर जिला के कवाली रेलवे स्टेशन में ट्रैक में उसका शव पाया गया. कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गयी है.

Advertisement

इस घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार की देर शाम मिली. सूचना मिलने के बाद से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है. परिजन बताते हैं कि वे काफी गरीब हैं. सोमरा का शव लाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. उन्‍होने उपायुक्‍त लातेहार और स्‍थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से शव को गांव लाने में मदद करने की गुहार लगायी है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!