latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, सड़क जाम

बालूमाथ (लातेहार) । थाना क्षेत्र के बालूमाथ-पाकी मुख्य सड़क पर एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मृतक  की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया निवासी चंद्री उरांव, पिता महादेव भगत के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार चंद्री उरांव अपने घर से निजी कार्य को लेकर ब्रहमोरिया चौक के पास सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. स्थानीय प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!