WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकान हटाये गये 

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर नगर पंचायत के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निेर्देश पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा के नेतृृृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के प्रधान डाकघर के पास लगे सब्‍जी व फलों को ठेला को हटाया गया. जानकारी के अनुसार प्रधान डाकघर के गेट के पास सब्‍जी और फलों का ठेला लगाने के कारण डाकघर आने जाने वालो को काफी परेशानी हो रही थी. इस कारण डाकघर के आसपास के इलाकों को खाली कराया गया. बता दें कि इसी जगह सदर अस्‍पताल भी है. इस कारण यह इलाका काफी भीड़ भाड़ वाला है. यहां अक्‍सर जाम की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है. यहां से अतिक्रमण हटाने स्‍थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है. नगर प्रबंधक ने बताया क‍ि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्‍होने सडकों से स्‍वत: अतिक्रमण हटा लेने की बात कही. कहा कि अगर जबरन अतिक्रमण हटाना पड़ा तो उसका खर्च उन्‍हें वहन करना होगा. अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पंचायत कर्मी के अलावा सदर थाना के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!