RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

अधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

बालूमाथ (लातेहार)। छठ महापर्व को लेकर बालूमाथ प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी के नेतृत्व में अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव तथा पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरुआ ने संयुक्त रूप से बालूमाथ छठ तालाब सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम और जलस्तर की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया. पदाधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली जाएँ. अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी. एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!