लातेहार
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी: डीडीसी

लातेहार। मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने जन शिकायत निवारण में आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उसके निराकरण का भरोसा दिया. उन्होने कहा कि सभी आवेदनों की जांच करा कर शीघ्र ही उनका निष्पादन किया जायेगा. शिकायतें सुनने के बाद उप विकास आयुक्त ने आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया. उन्होने इन शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया. जन शिकायत निवारण में प्रखंड बरवाडीह के ग्राम व पंचायत छिपादोहर की अनिता देवी ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की. उसने बताया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ एक मिट्टी के घर में रह रही हैं, उसकी हालत भी एकदम बेहद जर्जर है. घर भी कहींं कहीं से गिर रहा है. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित को नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया.
जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री, स्कूल में एडमिशन, केवाला उलंघन के संबंध में , अबुआ आवास, जमीन खरीद बिक्री संबधित, आंगनबाड़ी सेविका का चयन रद्द करने संबंधित जुड़े आवेदन शामिल थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करे.



