momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पीएलएफआई का उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार। लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई का एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गयी है. गिरफ्तार उग्रवादी विष्‍णु उरांव है और वह कई कांडों में वांछित था. विष्‍णु गुमला जिले के भरनो ग्राम के भड़गांव का रहने वाला है. पिछले दिनों चंदवा के संतोष सिंह के क्रशर मशीन पर फायरिंग और फिरोज अहमद के ईंट भठ्ठा में हुई फायरिंग में यह शामिल था. वह क्षेत्र के संवेदक, क्रशर व ईंट भठ्ठा मालिकों से संगठन के लिए लेवी वसूलने का कार्य करता था. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सचना मिल थी कि  विष्‍णु उरांव पीएलएफआई के नाम पर ठेकेदारों को लेवी के लिए धमकी दे रहा है. k ayurweda.jpg nइस सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पुलिस ने लेवी मांगने के लिए प्रयुक्‍त किया गया मोबाइल बरामद किया है.  एसडीपीओ ने  बताया कि विष्‍णु चार अप्रैल को हड़गड़वा में हुई उक्‍त घटनाओं में शामिल था. उन्‍होने बताया कि इस मामले मे पुलिस पीएलएलफाई के चार उग्रवादियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. छापामारी दल में अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह व सैट-44 के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!