लातेहार। नक्सलियों के द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने के उदेेेश्य से लगाये गये सिलिंडर बम को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है. सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस को करीब पांच किलोग्राम का एक सिलिंडर बम मिला. जानकारी के अनुसार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरेनदाग जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में छिपाकर रखा गया एक 5 किलो का सिलेंडर बम बरामद किया. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से सावधानी से उस सिलिंडर बम को निष्क्रिय कर दिया है. पुलिस के अनुसार क्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह सिलेंडर बम लगाया गया था. सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी- एफ के उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर जिला पुलिस के सहयोग से सेरेनदाग जंगल में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. इस सर्च आपरेशन में बम बरामद किया गया. उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बम को सुरक्षित तरीके से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे निष्क्रिय किया गया. बता दें कि जिले मे काफी दिनों के बाद नक्सलियों के द्वरा बिछाया गया सिलिंडर बम बरामद किया गया है. हालांकि पिछले कई वर्षों में जिले में नक्सली कमजोर हुए हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सली फिर से क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रणनीति बना रहे हैं. अभियान में प्रभारी विजय पाल व अन्य जवानों के साथ हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया आदि शामिल थे.