file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

पुलिस ने अवैध पोस्ते की खेती को किया नष्ट

Police destroyed illegal poppy cultivation

 लातेहार। शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाकर लातेहार चतरा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बालुभांग पंचायत के जावाबर ग्राम स्थित रानीदह मानत नदी किनारे वनभूमि पर लगे लगभग नौ एकड़ में अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया.

विज्ञापन

बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालुभांग पंचायत अंतर्गत लातेहार-चतरा सीमा क्षेत्र में नदी किनारे वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध पोस्ता की खेती की गई है.

विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर बालुमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर गठित टीम ने संबंधित स्थानों पर अभियान चलाकर वनभूमि के अलग-अलग प्लॉट में लगभग नौ एकड़ में फैले अवैध पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर से रौंदकर और लाठी-डंडों से पीटकर पूरी तरह नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस अवैध खेती में संलिप्त कुछ व्यक्तियों की पहचान कर ली गयी है, जिनमें कुछ लोग चतरा जिले के लावलौंग थाना के पसागन ग्राम के माफिया शामिल हैं. इनके खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की जा रही है. अन्य की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है.

विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खेती में शामिल माफियाओं और व्यापार से जुड़े दलालों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपनी अवैध खेती स्वयं नष्ट कर दें, अन्यथा पकड़े जाने पर उन्हें कड़ी सजा और लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है. इस अभियान में थाना पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!