RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

बीआईटी सिंदरी में बालूमाथ के प्रवीण सिंह ने छात्रों में भरी नयी उर्जा व उमंग

बालूमाथ (लातेहार)।  बीआईटी सिंदरी के इंडक्शन प्रोग्राम के अवसर पर बालूमाथ निवासी सह झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया. संबोधन ने नवप्रवेशित छात्रों को न केवल उत्साहित किया, बल्कि जीवन में संतुलन, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया. प्रवीण सिंह ने अपनी सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से लेकर प्रशासनिक सेवा तक की यात्रा साझा की. उन्होंने प्रशासनिक ढांचा और उसकी चुनौतियां के बारे में बताया. नौकरी, स्टार्टअप और व्यवसाय में अंतर समझाया.

Advertisement

उन्होंने मेक इन इंडिया के लिए बच्चों को प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि आज भी हम छोटे छोटे महत्वपूर्ण उत्पादों के लिए विदेशों पर निर्भर है. जबकि उसे अपने यहां बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि इंजीनियर मशीन नहीं है एक मानव है उसे मानव की तरह अपने नेतृत्व चिंतन करना चाहिए. सामाजिक दायरे और कौशल को विकसित करना चाहिए हमेशा यह चिंतन करना चाहिए कि आप समाज को क्या दे सकते हैं. इसके साथ ही अपने व्यक्तिगत और सामाजिक सरोकारों के बीच में भी संतुलन बनाने की आवश्यकता है. पढ़ाई का तरीका प्रैक्टिकल एवं इन्नोवेटिव अप्रोच होना चाहिए. उन्होंने यह चिंता व्यक्त की कि क्यों आज सड़के, पुल पुलिया बनते के साथ ही दरकने लगते हैं.

Advertisement

जबकि 50 साल पहले बने पुल पुलिया अच्छा काम कर रहे हैं. जबकि उस समय ट्रैफिक का लोड भी उतना नहीं होता था. उन्होंने छात्रों को नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, कैरियर दिशा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से संबोधित किया.  कार्यक्रम के अंत में बीआईटी सिंदरी प्रशासन ने प्रवीण सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया और भविष्य में फिर आमंत्रित करने की इच्छा व्यक्त की

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!